1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीन एबॉट ने शेन वॉटसन को किया ऐसा बोल्ड कि स्टंप गुलाटी खाते-खाते पहुंच गया काफी दूर

सीन एबॉट ने शेन वॉटसन को किया ऐसा बोल्ड कि स्टंप गुलाटी खाते-खाते पहुंच गया काफी दूर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Dec 24, 2018 02:56 pm IST

बिग बैश लीग में सीन एबॉट ने शेन वॉटसन की गिल्लियां बिखेर दीं और स्टंप को खासा दूर पहुंचा दिया।

Sydney Sixer's Players- India TV Hindi
Sydney Sixer's Players Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग 2018-19 में सोमवार को सिडनी सिक्सर्स औस सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाज सीन एबॉट ने थंडर के बल्लेबाज शेन वॉटसन की कुछ इस तरह गिल्लियां बिखेरीं कि स्टंप गुलाटी (घूमते-घूमते) खाते-खाते काफी दूर तक निकल गया। एबॉट की गेंद का वॉटसन के पास कोई जवाब नहीं था और वो आउट होने के बाद पिच पर गुस्से से पैर पटकते भी देखे गए। वॉटसन काफी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें आउट करने के लिए खास गेंद की जरूरत थी जो कि एबॉट ने फेंकी।

बिग बैश लीग के ट्विटर अकाउंट पर एबॉट की इस गेंद का वीडियो पोस्ट किया गया है साथ ही उन्होंने लिखा, 'लेग स्टंप यात्रा पर निकल गया।' अब आपको बताते हैं कि एबॉट ने कैसे वॉटसन के लेग स्टंप को यात्रा पर भेजा?

दरअसल, एबॉट ने वॉटसन को शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद रखी थी जो कि अंदर की तरफ आ रही थी। वॉटसन ने एक पैर हटाकर गेंद पर एक्रॉस द लाइन (आड़ा शॉट) शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद का बल्ले से कोई भी संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधा लेग स्टंप को उखाड़ते हुए चली गई। जैसे ही गेंद स्टंप पर लगी, वैसे ही लेग स्टंप गुलाटी खाते-खाते काफी दूर निकल गया।

आपको बता दें कि एबॉट की इस गेंद की रफ्तार 144.9 मापी गई। वॉटसन ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 3 चौके, 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए। आपको ये भी याद दिला दें कि एबॉट वही गेंदबाज हैं जिनकी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की मौत हो गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल