1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल-10 के लिए होबार्ट हरीकेंस से जुड़े इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान

बीबीएल-10 के लिए होबार्ट हरीकेंस से जुड़े इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 19, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 02:39 pm IST

सितंबर में साउथैम्पटन में खेली गई टी-20 सीरीज में अच्छा करने के बाद मालन ने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।  

Big Bash League: Hobart Hurricanes sign England batsman Dawid Malan ahead of 2020 season- India TV Hindi
Big Bash League: Hobart Hurricanes sign England batsman Dawid Malan ahead of 2020 season Image Source : GETTY IMAGES

होबार्ट। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान बिग बैश लीग (बीबीएल) के आने वाले सीजन में होबार्ट हरीकेंस से जुडेंगे। सितंबर में साउथैम्पटन में खेली गई टी-20 सीरीज में अच्छा करने के बाद मालन ने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने कहा, "बिग बैश लीग को विश्व की बेहतरीन टी-20 लीगों में गिना जाता है। मैं हरीकैंस के साथ करार कर खुश हूं। मुझे आस्ट्रेलियाई खेल के काम करने का तरीका पसंद है और मैं आस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने खेलने का लुत्फ लेता हूं।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : चोटिल अमित मिश्रा की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ ये भारतीय लेग स्पिनर

टीम के मुख्य कोच एडम ग्रिफिथ ने कहा है कि मलान टीम में अच्छे से फिट हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मलान जैसा प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी हमारी टीम में आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह टी-20 प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वही प्रदर्शन कर हरीकेंस के साथ दोबारा दोहरा सकें। जब वह मिडिलसेक्स के लिए खेल रहे थे तब मैंने उनके साथ कुछ समय बिताया था और मैं कह सकता हूं कि वह हमारी टीम में फिट बैठेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल