1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान ने माना, बायो बबल से खिलाड़ियों पर पड़ रहा है मानसिक दबाव

मोहम्मद रिजवान ने माना, बायो बबल से खिलाड़ियों पर पड़ रहा है मानसिक दबाव

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2021 04:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 04:51 pm IST

पाकिस्तान के टेस्ट उपकप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि बायो बबल में रहने से खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

मोहम्मद रिजवान ने...- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान ने माना, बायो बबल से खिलाड़ियों पर पड़ रहा है मानसिक दबाव  Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान के टेस्ट उपकप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि बायो बबल में रहने से खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है और आगामी टी20 विश्व कप से पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है।

रिजवान ने गुरूवार को वर्चुअल सत्र में कहा ,‘‘ हर समय बायो बबल में रहना आसान नहीं है ।हम पिछले एक साल से अधिक समय से काफी क्रिकेट खेल रहे हैं । हमारे लिये यह अच्छा है लेकिन इससे खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले विश्व कप से पहले तरोताजा होने की जरूरत है।

पाकिस्तानी टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक और मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कप्तान बाबर आजम, रिजवान, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली को श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में आराम देने पर बात की है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान बोर्ड इस सप्ताह तीन मैचों की श्रृंखला की तारीखों की घोषणा करने वाले हैं । ऐसे संकेत हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान ने सीरीज को मंजूरी दे दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल