1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल पर भड़के बिशन सिंह बेदी, इंडिया-ए की कप्तानी से की हटाने की मांग

शुभमन गिल पर भड़के बिशन सिंह बेदी, इंडिया-ए की कप्तानी से की हटाने की मांग

 Edited By: IANS
 Published : Jan 04, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 07:44 pm IST

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ अंपयार के साथ बुरा बर्ताव करने वाले पंजाब के बल्लेबाज शुभमन गिल पर दिग्गज विशन सिंह बेदी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Bishan Singh Bedi,Nishan Bedi,Shubman Gill,Shubman Gill Ranji Trophy- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : GETTY IMAGE

भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने शनिवार को पंजाब के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। बेदी के इस गुस्से का कारण मोहाली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में गिल का अंपायर से किया गया व्यवहार है। दिल्ली के खिलाफ मैच में अंपायर ने गिल को आउट दे दिया था लेकिन युवा बल्लेबाज इससे खुश नहीं दिखे और अंपायर को कथित तौर पर अपशब्द कहे। 

इसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदला। दिल्ली की टीम ने इस पर नाराजगी जताई और तब जाकर गिल को पवेलियन लौटना पड़ा।

बेदी ने इस इस पर ट्वीट किया, "किसी भी खिलाड़ी द्वारा इस तरह का तानाशाही रवैया माफ करने योग्य नहीं है- चाहे वो इंडिया-ए का कप्तान ही क्यों न हो।"

उन्होंने कहा, "फर्क नहीं पड़ता कि खिलाड़ी कितना भी प्रतिभाशाली हो, कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है। उदाहरण पेश करने की जरूरत है। एक बेहतर शख्स को इंडिया-ए की कप्तानी दी जाए।"

गिल को न्यूजीलैंड दौर पर इंडिया-ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जहां वे दो टूर मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल