1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले एमएस धोनी, लोगों ने ऐसे लिए मजे

जानिए क्यों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले एमएस धोनी, लोगों ने ऐसे लिए मजे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 06:10 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तक इंग्लैंड दौरे से लौटने के बीद इस समय अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

एमएस धोनी-अमित शाह- India TV Hindi
एमएस धोनी-अमित शाह Image Source : AMIT SHAH TWITTER

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तक इंग्लैंड दौरे से लौटने के बीद इस समय अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धोनी से​ दिल्ली में मुलाकात की। ये मुलाकात भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

इन तस्वीरों को खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शेयर किया है। अमित शाह ने धोनी के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "संपर्क फॉर समर्थन" पहल के हिस्से के रूप में, विश्व क्रिकेट में सबसे महान फिनिशर में से एक महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। पिछले 4 सालों में उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई कई परिवर्तनीय पहलों और अभूतपूर्व काम को साझा किया।"

आपको बता दें कि भाजपा के इस कार्यक्रम का मकसद राजनीतिक समर्थकों तक अपनी पहुंच बनाना है, इसके साथ ही जानी—मानी हस्तियों को भी अपने साथ लाना है। ये आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले संपर्क की कवायद है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब तक रतन टाटा, माधुरी दीक्षित, लता मंगेशकर समेत कई ​हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं।

हालांकि अमित शाह और धोनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा- जब एक बेस्ट फिनिशर दूसरे बेस्ट फिनिशर से मिले

एक अन्यू यूजर ने लिखा- दोनों अपनी टीम के लिए कप्तान नंबर वन हैं। 

एक अन्य यूजर ने लिखा- एमएस धोनी ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता तो अमित शाह ने 2014

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल