1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज बोर्ड को बिना नकद दिए बीसीसीआई से समझौते की उम्मीद

वेस्टइंडीज बोर्ड को बिना नकद दिए बीसीसीआई से समझौते की उम्मीद

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 05:14 pm IST

सेंट जोंस (एंटीगा): वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ चल रहे विवाद को आपसी समझ से सुलझा लेने की उम्मीद जताई है। बीसीसीआई ने कैरेबियाई टीम द्वारा भारत दौरा

वेस्टइंडीज बोर्ड को...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बोर्ड को बिना नकद दिए बीसीसीआई से समझौते की उम्मीद

सेंट जोंस (एंटीगा): वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ चल रहे विवाद को आपसी समझ से सुलझा लेने की उम्मीद जताई है।

बीसीसीआई ने कैरेबियाई टीम द्वारा भारत दौरा बीच में छोड़कर चले जाने पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए डब्ल्यूआईसीबी पर 4.2 करोड़ डालर का दावा किया है।

कैरेबियाई बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि नकद भुगतान की बजाय फिर से मैचों का आयोजन कर इस नुकसान की भरपाई पर समझौता हो सकता है।

 डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष माइकल म्यूरहेड ने मंगलवार को कहा कि कैरेबियाई बोर्ड एक प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल मामले पर एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश करेगा, जो सौहाद्रपूर्ण हो तथा सभी पक्षों को संतुष्टि देने वाला हो।

म्यूरहेड ने कहा, "ऐसा हो सकता है कि वे टेस्ट मैचों की बजाय ज्यादा एकदिवसीय मैच खेलने के लिए कह सकते हैं..यह बातचीत से सुलझाने वाला मामला है।"

उन्होंने कहा, "हमें उनके साथ बैठकर बातचीत का मौका नहीं मिल सका है, लेकिन हम वहां एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी कर रहे हैं..और हम वहां सख्त रवैया लेकर नहीं जाएंगे बल्कि विनम्रतापूर्वक उनके साथ बैठकर अपने लिए एक तर्कसंगत सौदे की बात करेंगे।"

म्यूरहेड ने कहा कि बीसीसीआई में हालिया चुनाव के कारण बातचीत के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

म्यूरहेड ने कहा, "पिछले सप्ताहांत पर ही बीसीसीआई बोर्ड ने अपनी पहली बैठक की है और मेरे खयाल से इस बैठक में हमारा मुद्दा प्रमुख रहा होगा। अब हम इस दिशा में अगले चरण के बारे में विचार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने बैठक करने का वादा किया था।"

इससे पहले डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष डेव कैमरून ने सिर्फ एक बार जनवरी में बीसीसीआई को पत्र लिखकर मसले का 'क्रिकेट के दायरे में' हर निकालने पर जोर दिया था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल