1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिल्मी दुनिया के बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे केआरके, विराट कोहली की आलोचना करते हुए दिया ये बड़ा बयान

फिल्मी दुनिया के बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे केआरके, विराट कोहली की आलोचना करते हुए दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 07:15 pm IST

ऐसे में आरसीबी को लगातार हार के बाद कई दिग्गजों ने उन्हें आईपीएल छोड़कर विश्वकप 2019 के उपर फोकस करने की सलाह दे डाली।

केआरके - India TV Hindi
फाइल - कमाल आर खान और विराट कोहली 

आईपीएल के 12वें सीज़न में भी कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। अभी तक कोहली की  विराट टीम आरसीबी जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं।

ऐसे में आरसीबी को लगातार हार के बाद कई दिग्गजों ने उन्हें आईपीएल छोड़कर विश्वकप 2019 के उपर फोकस करने की सलाह दे डाली। जिसमें दिग्गज तो छोडिये बॉलीवुड के चर्चित केआरके ने क्रिकेट के मैदान में उतरते ही कोहली पर हमला बोल दिया है। जिसकी वजह से वो जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खानयानी केआरके ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उनपर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा , “विराट कोहली को आज ही  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरऔर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे ज्यादा अपमान उनके लिए अच्छा नहीं है।"

जिसके बाद से उनका यह विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें फैन्स ने केआरके पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया है।

केआरके का यह ट्वीट विराट कोहलीकी कप्तानी में आरसीबी के लगातार 6 मैच हारने के बाद किया है. बता दें कि विराट कोहली की टीम आरसीबी अपना छठा मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी. इस मुकाबले में भी उनकी टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल