1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोल्ट का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल, WTC फाइनल का होंगे हिस्सा

बोल्ट का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल, WTC फाइनल का होंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2021 12:02 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 12:02 pm IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट से बाहर रह सकते हैं लेकिन वह भारत के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में खेलेंगे।

बोल्ट का इंग्लैंड के...- India TV Hindi
बोल्ट का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल, WTC फाइनल का होंगे हिस्सा Image Source : GETTY

लंदन| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट से बाहर रह सकते हैं लेकिन वह भारत के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में खेलेंगे।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच शुरू होना है और बोल्ट इस मैच में पहले से ही बाहर थे, लेकिन उनके 10 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद थी पर वह इसमें भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप लोग बोल्ट को इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच में खेलते हुए देख सकेंगे।"

उन्होंने कहा, "बोल्ट शुक्रवार को यहां पहुंचे और हमारी रणनीति उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए तैयार करने की है।" आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बोल्ट टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत से न्यूजीलैंड गए थे। स्वदेश पहुंचने पर वह दो सप्ताह तक आईसोलेशन में रहे और 23 मई को इससे बाहर आने के बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की।

स्टीड ने कहा, "बोल्ट घर पर थे और उन्होंने एक सप्ताह तक गेंदबाजी अभ्यास किया। लेकिन हमारे अनुसार वह दूसरे टेस्ट में भी शायद ही खेल पाएंगे।" बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 48 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में चार टेस्ट खेले हैं और 21 विकेट झटके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल