1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास मिलता है : एंडरसन

धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास मिलता है : एंडरसन

 Edited By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 10:53 am IST,  Updated : Apr 18, 2020 10:53 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। यही कारण है कि धोनी की सराहना करने वालों में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल हैं।

धोनी जैसे बड़े...- India TV Hindi
धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास मिलता है : एंडरसन Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। यही कारण है कि धोनी की सराहना करने वालों में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन ने भी धोनी की तारीफ की है। कोरी एंडरसन ने कहा है कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने से काफी अहम जानकारी मिलती है। इससे पता चलता है कि आपको दूसरों को कैसे गेंदबाजी करनी है।

एंडरसन ने धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी करार दिया। एंडरसन ने कहा कि धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं और जब वो आईपीएल में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते थे तो वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सीनियर खिलाड़ियों से पूछते थे।

यह भी पढ़ें- क्या श्रीलंका में खेला जाएगा IPL 2020, बीसीसीआई अधिकारी का आया जवाब

 

एंडरसन ने स्पोर्टस्टार के इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा, "वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक। उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। मेरे पास लोग ऑन पर विराट कोहली और लोग ऑफ पर डिविलियर्स हुआ करते थे। वह लोग लगातार मुझे बताते ते कि मुझे क्या करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "यहां तक कि वो भी यही कहते थे कि अगर तुम यहां गेंद डालोगे तो वो वहां छक्के मार देंगे।" एंडरसन ने कहा, "एक बार जब आप इस तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर लेते हो तो इससे आपको दूसरों के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है इसके बारे में पता चलता है। आपको आत्मविश्वास मिलता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल