1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन ने खेली कबड्डी, जानें किसकी टीम को मिली जीत

ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन ने खेली कबड्डी, जानें किसकी टीम को मिली जीत

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2017 07:54 pm IST,  Updated : May 08, 2017 07:54 pm IST

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर मैथ्यू हेडन और उनके साथी तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली ने एक सुर में स्वीकार किया है कि कबड्डी खेलना आसान नहीं है और इसके लिए कौशल के अलावा चपलता और चुस्त होना बेहद जरूरी है।

Brett Lee, Matthew Hayden with Kabaddi player Anup Kumar |...- India TV Hindi
Brett Lee, Matthew Hayden with Kabaddi player Anup Kumar | PTI Photo

नई दिल्ली: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर मैथ्यू हेडन और उनके साथी तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली ने एक सुर में स्वीकार किया है कि कबड्डी खेलना आसान नहीं है और इसके लिए कौशल के अलावा चपलता और चुस्त होना बेहद जरूरी है। हेडन और ली ने पिछले दिनों भारत के चोटी के कबड्डी स्टार अनूप कुमार और राहुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक कबड्डी मैच खेला। इस मैच में हेडन ने हालांकि खुद को बेहतर राइडर साबित किया, जिससे वह ली की टीम को हराने में सफल रहे।

मोबाइल कंपनी विवो के टाइटिल प्रायोजक के तौर पर प्रो कबड्डी लीग से जुड़ने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेडन ने कहा, ‘चपलता, चुस्ती और कौशल के मामले में यह बेहतरीन खेल है। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया। यह दूसरे देशों में भी लोकप्रिय हो सकता है।’ ली ने भी उनकी हां में हां मिलाई। इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे कबड्डी खेलने में बहुत आनंद आया है। यह आसान खेल नहीं है। इसके लिए आपको कौशल से परिपूर्ण होना जरूरी है।’

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अनूप कुमार से जब पूछा गया कि अगर उन्हें हेडन और ली में से किसी एक को अपनी टीम में चुनना हो तो वह किसका चयन करेंगे, तो उन्होंने तपाक से कहा, ‘हेडन।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।