1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में सबसे ज्यादा रन का रिकार्ड तोड़ने पर लारा ने इस अंदाज में दी गेल को बधाई

वनडे में सबसे ज्यादा रन का रिकार्ड तोड़ने पर लारा ने इस अंदाज में दी गेल को बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Aug 13, 2019 09:25 am IST,  Updated : Aug 13, 2019 09:25 am IST

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा ने हमवतन क्रिस गेल को वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने पर बधाई दी है।

वनडे में सबसे ज्यादा...- India TV Hindi
वनडे में सबसे ज्यादा रन का रिकार्ड तोड़ने पर लारा ने इस अंदाज में दी गेल को बधाई Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा ने हमवतन क्रिस गेल को वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है। गेल ने इस मामले में लारा को ही पीछे छोड़ा है।

भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में गेल ने यह रिकार्ड बनाया और लारा को पछाड़ा। लारा ने ट्वीट किया, "वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई हो गेल।"

गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान कहा था कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में वह वनडे और टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं और फिर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे चयनकर्ताओं ने गेल को वेस्टइंडीज की वनडे टीम में तो जगह दी है, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को मौका नहीं मिला है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल