1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Road Safety World Series : अंत में ब्रायन लारा की नाबाद पारी से विंडीज ने बांग्लादेश को हराया

Road Safety World Series : अंत में ब्रायन लारा की नाबाद पारी से विंडीज ने बांग्लादेश को हराया

 Edited By: IANS
 Published : Mar 13, 2021 07:18 am IST,  Updated : Mar 13, 2021 07:18 am IST

कप्तान ब्रायन लारा ने 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

Brian Lara- India TV Hindi
Brian Lara Image Source : TWITTER- @RSWORLDSERIES

रायपुर| वेस्टइंडीज लेजेंडस अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 के 12वें मैच में बांग्लादेश लेजेंडस को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया, जिसे वेस्टइंडीज ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज लेजेंडस की चार मैचों में यह पहली जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश को चार मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए विलियम पर्किं स (22) और रिडले जैक्बस (34) ने पहले विकेट के लिए 2.5 ओवर में 29 रन जोड़े। पर्किं स ने 14 गेंदों पर चार चौके लगाए। पर्किं स के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने 41 के स्कोर पर डवैन स्मिथ (10) के रूप में अपना दूसरा विकेट खो दिया।

हालांकि इसके बाद रिडले ने किकि एडवडर्स (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। एडवडर्स तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गए और 28 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़े - IND vs ENG 1st T20I : मैच हारने के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

वेस्टइंडीज को चौथा झटका 125 के स्कोर पर रिडले के रूप में लगा, जिन्होंने 30 गेंदों पर तीन चौके जड़े। इसके बाद टीम को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में 28 रन बनाने थे और कप्तान ब्रायन लारा ने 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

उनके अलावा महेंद्र नागामूटू ने 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 16 रन बनाए। वहीं, टीनो बेस्ट ने 5 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए अब्दुर रज्जाक ने दो और मुश्फिकुर रहमान तथा कप्तान मोहम्मद रफीक ने एक-एक विकेट लिए।

ये भी पढ़े - IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video

इससे पहले, वेस्टइंडीज लेजेंडस ने टॉस जीतकर बांग्लादेश लेजेंडस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश के दोनों ओपनरों नजीमुद्दीन (33) और मेहराब हुसैन (44) ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 64 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी। नजीमुद्दीन ने 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए।

नजीमुद्दीन के आउट होने के बाद मेहराब ने आफताब आलम (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर बांग्लादेश को मजबूती दी। आफताब ने 21 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद मेहराब भी पवेलियन लौट गए और वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 45 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

मेहराब के आउट होने के बाद मोहम्मद शरीफ ने 13 गेंदों पर तीन छक्कों की बदौलत 26 रनों की आक्रामक पारी खेलकर बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़े - IND v ENG : केएल राहुल ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर बचाया छक्का, देखें VIDEO

नीचले क्रम में अब्दुर रज्जाक और कप्तान मोहम्मद रफीक खाता खोले बिना आउट हुए जबकि खालिद मशूद ने पांच और मुश्फिकुर रहमान ने तीन और राजीन सालेह ने पांच रनों की नाबाद पारी खेली।

वेस्टइंडीज लेजेंडस के लिए सुलेमान बेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट ?चटकाए। उनके अलावा रियान आस्टिन ने दो और टिनो बेस्ट ने एक विकेट लिए। कैरेबियाई गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन भी खर्च किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल