1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिस्बेन हीट ने किया जेम्स बाजले और डेन लॉरेंस के साथ करार

ब्रिस्बेन हीट ने किया जेम्स बाजले और डेन लॉरेंस के साथ करार

 Edited By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 06:21 pm IST

हीट 11 दिसंबर को कैनबरा में मेलबर्न स्टार्स के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह मनुका ओवल पर 14 दिसंबर को सिडनी थंडर के सामने उतरेगी।

Brisbane Heat, James Bazale, Dan Lawrence, Sports - India TV Hindi
BBL  Image Source : TWITTER

ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स बाजले और बल्लेबाज डेन लॉरेंस के साथ करार किया है। बाजले बीबीएल-4 में हीट के लिए खेले थे। उन्होंने कहा, "यहां तक पहुंचना शानदार सफर रहा है, लेकिन मैंने इसके लिए मेहनत की है। यहां वापस आना मेरे लिए बेहद शानदार एहसास है।"

उन्होंने कहा, "मुझे मेरे पूरे सफर में जो समर्थन मिला उसके लए मैं भाग्यशाली हूं। क्रिकेट से दूर जो अलग चुनौतियों का मैंने सामना किया उससे मिला अनुभव मेरे लिए प्ररेणादायी रहा है। मेरे पास अब खेल को लेकर एक अलग नजरिया है। मैं अब पूरी तरह से अलग खिलाड़ी हूं।"

वहीं इंग्लैंड के डेन लॉरेंस हीट में अपने देश के टॉम बेंटन का स्थान लेंगे।

उन्होंने कहा, 'शीतकाल के दौरान घर में बीबीएल हमारे लिए अहम खुराक की तरह है। इस लीग का हिस्सा बनने मेरे लिए बड़ी बात है।"

हीट 11 दिसंबर को कैनबरा में मेलबर्न स्टार्स के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह मनुका ओवल पर 14 दिसंबर को सिडनी थंडर के सामने उतरेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल