1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोइन अली को 'ओसामा' कहे जाने की जांच करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

मोइन अली को 'ओसामा' कहे जाने की जांच करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 06:04 pm IST

मोइन के आरोपों पर सीए के प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा, "इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और इसका हमारे खेल और समाज में कोई स्थान नहीं है।" 

मोइन अली- India TV Hindi
मोइन अली Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एशेज सीरीज-2015 के दौरान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा 'ओसामा' कहने के मामले की जांच शुरू करने का फैसला किया है। 31 साल के मोइन ने जल्द ही जारी होने वाली अपनी आत्मकथा में यह आरोप लगाया है और उन्होंने साथ ही 2015 की ऑस्ट्रेलियाई टीम का असभ्य बताया था। 

मोइन ने लिखा,"व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर मेरे लिए वह एशेज सीरीज शानदार रही। एक घटना हालांकि, ऐसी हुई जिसने मेरा ध्यान भटकाया।" 

उन्होंने लिखा,"मैच के दौरान मैदान पर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेरी तरफ मुड़ा और बोला 'टेक दैट ओसामा'। मैंने जो सुना उस पर मुझे यकीन नहीं हुआ, मैं गुस्से से लाल हो गया। इससे पहले मुझे मैदान पर इतना गुस्सा कभी नहीं आया।" 

हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा,"मैंने अपनी टीम के कई साथियों को बताया और मैं समझता हूं कि कोच ट्रेवर बेलिस ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष डैरेन लैहमन के सामने यह मुद्दा उठाया होगा।" 

उन्होंने कहा, "लैहमन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से जब इस बारे में पूछा तो उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसने मुझे 'टेक दैट पार्ट-टाइमर' कहकर बुलाया। मुझे यह सुनकर अचंभा हुआ लेकिन आपको खिलाड़ी की बात माननी होती है लेकिन मैं पूरे मैच के दौरान गुस्से में था।"

मोइन के आरोपों पर सीए के प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा, "इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और इसका हमारे खेल और समाज में कोई स्थान नहीं है।" 

उन्होंने कहा, "हमने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मामले में आगे की स्पष्टीकरण के लिए हम इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ संपर्क में हैं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल