1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश की भेंट चढ़ा भारत के प्रैक्टिस मैच का पहला दिन, दूसरे दिन भी मंडराए संकट के बादल

बारिश की भेंट चढ़ा भारत के प्रैक्टिस मैच का पहला दिन, दूसरे दिन भी मंडराए संकट के बादल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 11:13 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 11:14 am IST

सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया।

बारिश की भेंट चढ़ा भारत के प्रैक्टिस मैच का पहला दिन, दूसरे दिन भी मंडराए संकट के बादल- India TV Hindi
बारिश की भेंट चढ़ा भारत के प्रैक्टिस मैच का पहला दिन, दूसरे दिन भी मंडराए संकट के बादल   Image Source : BCCI

सिडनी। भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच बुधवार को यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान से दूर रहे और मौसम लगातार खराब ही रहा। सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया। 

स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे बारिश कुछ देर के लिए रुकी और मैदानकर्मियों ने पिच और आउटफील्ड को तैयार करने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा बारिश नहीं होने की स्थिति में टास का समय साढ़े तीन बजे रखा गया और मैच चार बजे शुरू होना था। 

लेकिन तीन बजे पहले दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। अगले तीनों दिन अब आधे घंटे का अतिरिक्त खेल होगा। भारतीय सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य हालात के आकलन के लिए सुबह मैदान पर आए। खराब मौसम के कारण टीम मैदान पर नहीं पहुंची। गुरुवार सुबह भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है लेकिन दूसरे दिन दोपहर के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल