1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK में शामिल होने के बाद पीयूष चावला ने कप्तान धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे

CSK में शामिल होने के बाद पीयूष चावला ने कप्तान धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2019 09:07 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 11:32 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊंची बोली पाने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर कोई टीम और महेन्द्र सिंह धोनी से बेहतर कोई कप्तान नहीं हो सकता।

IPL- India TV Hindi
CSK में शामिल होने के बाद पीयूष चावला ने कप्तान धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे Image Source : BCCI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊंची बोली पाने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर कोई टीम और महेन्द्र सिंह धोनी से बेहतर कोई कप्तान नहीं हो सकता। चेन्नई सुपर किंग्स ने चावला के लिए 6.75 करोड़ रुपये की बोली लगायी।

चावला लंबे समय के कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में थे लेकिन पिछले महीने फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। चावला ने अपने गृह नगर मुरादाबाद से पीटीआई से कहा,‘‘ एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा एक अच्छी टीम के साथ रहना चाहते हैं, एक अच्छे कप्तान के नेतृत्व में खेलना चाहते है। इस मामले में आपके पास चेन्नई से बेहतर टीम और माही भाई (धोनी) से बेहतर कप्तान नहीं हो सकता। मैं इससे ज्यादा से बारे में नहीं सोच सकता था।’’

चावला 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी20 खेले है। उन्होंने दिसंबर 2012 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। चेन्नई की टीम में हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिनरों की मौजूदगी में चावला को अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल