1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं: सैम कुरेन

धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं: सैम कुरेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2019 02:25 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 02:25 pm IST

इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका’ बताया है। 

IPL- India TV Hindi
धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं: सैम कुरेन Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका’ बताया है। आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कुरेन को चेन्नई टीम ने साढे पांच करोड़ रूपये में खरीदा।

चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी थी। कुरेन ने अपनी नयी टीम द्वारा डाले गए वीडियो में कहा, ‘‘ चेन्नई आकर अपने नये साथियों से मिलने, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं। मेरे लिये यह उनसे सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि हम ट्राफी जीतेंगे।’’

कुरेन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिन्होंने एक हैट्रिक भी लगाई थी। लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चेन्नई में खेलने का इंतजार है। पिछले साल मैने चेन्नई के खिलाफ खेला और इस बार चेन्नई टीम में रहूंगा। यह काफी खास होगा। हम दर्शकों के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल