1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने धोनी को IPL का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने धोनी को IPL का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2020 11:30 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 11:51 am IST

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना है।

Chennai Super Kings skipper MS Dhoni is the best captain in...- India TV Hindi
Chennai Super Kings skipper MS Dhoni is the best captain in Indian Premier League, says Danny Morrison Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन (Danny Morrison) ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को इंडियन प्रीमियर लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना है। मॉरिसन ने कहा कि धोनी की दबाव को झेलने की क्षमता उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है। मॉरिसन का मानना है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई के कप्तान से थोड़ा पीछे है क्योंकि धोनी का कद काफी बड़ा है।

मॉरिसन ने कहा, “आप पीली जर्सी में एमएस धोनी का जलवा देखिए। धोनी एक प्रेरणा हैं। उन्होंने नीली जर्सी में भारत के लिए बहुत कुछ किया और उनका हेलीकॉप्टर शॉट जो मैच को रूख बदलकर रख देता है… हाँ उनकी उम्र थोड़ी ज्यादा है और वह अपने करियर के ढलान पर भी है। इससे रोहित को और समय मिल गया है। लेकिन  मेरी नजर में धोनी दबाव झेलने में माहिर है जो और कोई नहीं कर सकता।" रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 4 खिताब के साथ आईपीएल की सबसे सफल टीम है। वहीं, दूसरे नंबर सीएसके है जिसने धोनी की कप्तानी में तीन खिताब जीते हैं।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शनिवार को 13 साल पूरे होने के मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल का सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। कोहली ने आईपीएल के 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए हैं। आरसीबी के ही एबी डिविलियर्स को आईपीएल का सर्वकालिक महान बल्लेबाज चुना गया। 

सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग सर्वश्रेष्ठ कोच बनने में सफल रहे। उन्होंने मामूली अंतर से ट्रेवर बेलिस को पछाड़ा। दूसरी तरफ लसिथ मलिंगा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने में सफल रहे। मलिंगा ने आईपीएल के 170 मैचों में 122 विकेट लिए हैं। वहीं चेन्नई के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन को लीग का सर्वकालिक महान ऑलराउंडर चुना गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल