1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल शुरु होने से पहले बड़ी धोनी की मुश्किलें, चोट के कारण ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर

आईपीएल शुरु होने से पहले बड़ी धोनी की मुश्किलें, चोट के कारण ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 03:26 pm IST

ईपीएल की गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सत्र से पहले करारा झटका लगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे।   

Chennai Super Kings suffer big blow as Proteas pacer ruled out of IPL 2019- India TV Hindi
Chennai Super Kings suffer big blow as Proteas pacer ruled out of IPL 2019   Image Source : @CHENNAIIPL TWITTER

चेन्नई। आईपीएल की गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सत्र से पहले करारा झटका लगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि एनगिडी को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए परेशानी हुई और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दी। 

मूसाजी ने कहा, ‘‘स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव के ग्रेड दो का खुलासा हुआ है जिसके लिये उन्हें चार हफ्ते के आराम की जरूरत होगी। इसके बाद विश्व कप तक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम चलेगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल