1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा बल्लेबाजी कर सकते है, डांस नहीं- विराट कोहली

पुजारा बल्लेबाजी कर सकते है, डांस नहीं- विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2019 03:30 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 03:51 pm IST

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बल्ले से सब कुछ सही किया लेकिन वह डांस नहीं कर सकते जिस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि टीम के डांस में उनके पैरों का न थिरकना उनकी सादगी को दिखाता है।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बल्ले से सब कुछ सही किया लेकिन वह डांस नहीं कर सकते जिस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि टीम के डांस में उनके पैरों का न थिरकना उनकी सादगी को दिखाता है।

 
कोहली भी टीम की उस डांस का हिस्सा थे जिसमें भारतीय रन मशीन पैर थिरकाने के लिये संघर्ष करते दिखा। भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला में जीत के नायक पुजारा ने श्रृंखला में 521 रन बनाये और मैन ऑफ द सीरीज रहे लेकिन जब नाचने की बारी आयी तो वह पूरी तरह विफल रहे।


 
कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम ने ‘पुजारा डांस’ किया था क्योंकि जब वह चलते हैं तो अपना हाथ नहीं हिलाते हैं।’’ भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘यह पुजारा के चलने के तरीके की तरह था। आपको इसके बारे में ऋषभ पंत से पूछना होगा। उन्होंने इसका सुझाव दिया और हमने उसे किया।

ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता वह क्या करना चाहते थे। यह मुझे अच्छा लगा, यह काफी आसान था लेकिन पुजारा यह भी नहीं कर सके। आप देख सकते है कि वह कितने सादगी भरे हैं।’’


 
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रृंखला में जीत के बाद डांस ने टीम का नेतृत्व किया। पुजारा के लिए यह श्रृंखला काफी यादगार रही क्योंकि चार साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष किया था और इसी सत्र में इंग्लैंड दौर पर उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल