1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 33 साल के हुए चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली ने कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

33 साल के हुए चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली ने कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2021 11:05 am IST,  Updated : Jan 25, 2021 11:05 am IST

चेतेश्वर पुजारा को उनके जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है।

India,Cheteshwar Arvind Pujara,Virat Kohli,Rudra Singh,Board of Control for Cricket in India,Cricket- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara and Virat Kohli   Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा आज 33 साल के हो गए हैं। टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक पुजारा ने कई बार अपने जुझारु बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल निकालने का काम किया है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थडे पुज्जी, आपको जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं और उम्मीद करता हूं कि आप ऐसे ही घंटो क्रिज पर बिताए। यह साल आपके लिए मगलमय हो।''

कोहली के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, ''ऑस्ट्रेलिया में एक बाद एक लगातार सीरीज जीतने में सिर्फ यही एक ही समानता है। हैप्पी बर्थडे पुजारा। आपने यह साबित किया कि नए दौर के खिलाड़ियों में ना सिर्फ रन बनाने की काबिलियत है बल्कि वह क्रिज पर भी समय बिताने मे माहिर है।''

इसके अलावा बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर पुजारा को जन्मदिन की बधाई दी।

आपको बता दें कि पुजारा भारत के लिए 81 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 47.74 की औसत से 6111 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने अबतक कुल 28 अर्द्धशतक और 18 शतक लगाए हैं जबकि तीन बार उन्होंने 200 या इससे अधिक की पारी खेली है।

वहीं वनडे में उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 51 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल