1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के कारण पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ करार हुआ रद्द

कोरोना वायरस के कारण पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ करार हुआ रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 05:52 pm IST

ग्लूस्टरशर ने गुरूवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है।

Coronavirus cricket update live- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली\ भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के पहले छह मैचों के लिये करार कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया। बत्तीस साल के इस भारतीय ने 77 टेस्ट में 48.66 के औसत से 5840 रन बनाये हैं, उन्हें क्लब के पहले छह काउंटी चैम्पियनशिप मैचों में खेलना था।

हालांकि ग्लूस्टरशर ने गुरूवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है।

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘हमें अब 2020 सत्र में ग्लूस्टरशर के लिये चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। जैसा कि आप वाकिफ होंगे कि मई 2020 के अंत तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी जिस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है, हमें समझना होगा कि क्रिकेट के बिना यह समय और आगे तक बढ़ सकता है। ’’

पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में डर्बीशर, यार्कशर और नाटिघंमशर के लिये खेल चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल