1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडिलेड के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी बने

एडिलेड के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी बने

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 09:16 pm IST

अपना 65वां टेस्ट मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा के 5028 रन हो गए हैं।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा Image Source : AP IMAGE

एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह 12वें भारतीय हैं। पुजारा ने एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 123 रनों की पारी के साथ पांच हजारी क्लब में अपना नाम दर्ज कराया। अपना 65वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा के 5028 रन हो गए हैं।

अपने करियर के दौरान पुजारा ने 108 पारियों में आठ बार नाबाद रहते हुए 50.28 के औसत से रन बनाए हैं। 206 नाबाद उनका बेस्ट व्यक्तिगत योग है और उनके नाम 16 शतक और 19 अर्धशतक हैं। पांच बार वह शून्य पर आउट हुए हैं।

मौजूदा टीम में सिर्फ कप्तान विराट कोहली (6334) ने पुजारा से अधिक रन बनाए हैं। वैसे भारत के लिए टेस्ट मैचों मे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (15921) के नाम है। 

तीन भारतीय-सचिन, राहुल द्रविड़ (13265) और सुनील गावस्कर (10122) दस हजारी क्लब में शामिल हैं। सचिन के नाम टेस्ट मैचों मे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

भारत के लिए पांच हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन, द्रविड़, गावस्कर, पुजारा और कोहली के अलावा वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215), गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) और कपिल निखंज देव (5248) शामिल हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि जिन 12 बल्लेबाजों ने भारत के लिए पांच हजार या उससे अधिक टेस्ट रन बनाए हैं, उनमें से सिर्फ पांच का औसत 50 के पार है और पुजारा उनमें से एक हैं। पुजारा के अलावा सचिन (53.78), द्रविड़ (52.63), गावस्कर (51.12), कोहली (54.13) का औसत 50 के पार गया है। 

कोहली टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे अच्छे औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल