1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अटकल बाजियों पर विराम लगाते हुए सीओए प्रमुख ने किया आईपीएल 2019 के मैचों की टाइमिंग का ऐलान

अटकल बाजियों पर विराम लगाते हुए सीओए प्रमुख ने किया आईपीएल 2019 के मैचों की टाइमिंग का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2019 07:26 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 07:26 pm IST

 प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे।

COA chief Vinod Rai puts an end to speculations, reveals start time of IPL 2019 matches- India TV Hindi
COA chief Vinod Rai puts an end to speculations, reveals start time of IPL 2019 matches   Image Source : @CHENNAIIPL/TWITTER

नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे।

 
दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच आठ बजे से होंगे। 

अटकल बाजियां थी कि बीसीसीआई पर रात के मैचों का समय बदलकर सात बजे करने का दबाव है लेकिन बोर्ड मैच को आठ बजे शुरू करने के फैसले पर ही अडिग रहा। 

सीओए की बैठक के बाद राय ने कहा, ‘‘मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे।’’ 

पिछले साल भी लीग मैच आठ बजे से शुरू हुए थे लेकिन फाइनल और प्लेआफ के अन्य मैच सात बजे से शुरू हुए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल