1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर- कैरेबियाई सरजमीं पर हालात चुनौतीपूर्ण होंगे

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर- कैरेबियाई सरजमीं पर हालात चुनौतीपूर्ण होंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 05:15 pm IST

 भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लगता है कि वेस्टइंडीज में पिचों और हवादार परिस्थितियों से खिलाड़ियों को अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के दौरान कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।

हरमनप्रीत कौर- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लगता है कि वेस्टइंडीज में पिचों और हवादार परिस्थितियों से खिलाड़ियों को अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के दौरान कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। 

हरमनप्रीत ने आईसीसी के लिये लिखे अपने कॉलम में लिखा, ‘‘वेस्टइंडीज में हवा सबसे बड़ी मुश्किल होती हे। इससे सिर्फ गगनदायी कैच ही प्रभावित नहीं होते बल्कि इससे बतौर कप्तान, गेंदबाज और बल्लेबाज काफी अंतर आ जाता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सोच विचार करना होगा कि किस गेंदबाज को किस छोर से लगाया जाये और किस छोर पर कौन सा शॉट ठीक रहेगा। इस टूर्नामेंट में जाने से पहले हमें रणनीति बनानी होगी। ’’ 

परिस्थितियों के बारे में बात करने के बारे में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘कैरेबियाई सरजमीं पर बहुत अलग तरह के हालात होते हैं और हम ऐसे में खेलेंगे जबकि प्रतिद्वंद्वी के लिये भी ऐसा ही होगा। उनके स्थानीय टूर्नामेंट के स्कोर को देखते हुए पिच थोड़ी धीमी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सारे मैच दोपहर में हैं इसलिये ओस हमारे लिये परेशानी का कारण नहीं होगी लेकिन अगर ऐसा होता है तो शाम में ग्रिप को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। ’’ 

पिछले साल आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के रोमांचक फाइनल को देखते हुए हरमनप्रीत को लगता है कि घरेलू दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गयी होंगी जो विश्व टी20 में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 

उन्होंने लिखा, ‘‘विश्व कप 2017 के बाद आईसीसी महिला विश्व टी20 2018 पहला आईसीसी टूर्नामेंट है इसलिये मुझे लगता है कि काफी सारे भारतीय हमारी टीम का अनुसरण कर रहे हैं। यह अच्छा अहसास है। अब उम्मीदें भी बढ़ जायेंगी लेकिन यह टीम के लिये भी अच्छा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल