नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शुमार किए जाने वाले सौरव गांगुली अपने समय में हर क्रिकेट प्रेमी दिलों पर राज करते थे। आज भी सौरव गांगुली के फैन्स की संख्या में कोई कमी नही है। सौरव गांगुली ने अपने भाई स्नेहाशीष के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। गांगुली के क्रिकेट करियर से जुड़ा एक खुलासा हुआ है जो शायद कम ही लोगों को पता है। वास्तव में गांगुली दाएं हाथ के बैट्समैन थे, लेकिन हमने उन्हें बाएं हाथ से खेलते हुए देखा है। आइए जानते हैं कि ऐसा हुआ क्यों-

दाएं हाथ के होने के बावजूद बाएं से खेलना सीखा-
सौरव गांगुली का झुकाव फुटबॉल की ओर था, लेकिन अपने भाई से इंस्पॉयरड होकर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। गांगुली के भाई स्नेहाशीष बाएं हाथ के खिलाड़ी थे जबकि सौरव दाएं हाथ से खेलते थे। अपने बड़े भाई के खेल के उपकरण काम में लेने के लिए सौरव ने भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाएं। इसके बाद से पूरे करियर में उन्होंने बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करना शुरू की। आज भी उनके बल्लेबाजी की तारीफ की जाती है।