1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का जलवा, दिल्‍ली के खिलाफ झटके 5 विकेट

कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का जलवा, दिल्‍ली के खिलाफ झटके 5 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2018 08:36 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 08:40 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं।

कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का जलवा, दिल्‍ली के खिलाफ झटके 5 विकेट- India TV Hindi
कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का जलवा, दिल्‍ली के खिलाफ झटके 5 विकेट Image Source : TWITTER/LORD'S

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को यहां अंडर 19 कूच बेहार ट्राफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट चटकाए। मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए। 

मुंबई ने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम अब भी मुंबई से 59 रन से पिछड़ रही है। अर्जुन ने विरोधी कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, रितिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा। 

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर 19 टीम के नियमित सदस्य हैं। हालांकि अब चौथे दिन मुंबई चाहेंगी कि वे दिल्ली को जल्दी से जल्दी आउट करें ताकि उन्हें कुछ लीड हासिल हो सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल