1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना लॉकडाउन: पत्नी के सवाल पर अश्विन का जवाब, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स के बारे में क्या ख्याल है’?

कोरोना लॉकडाउन: पत्नी के सवाल पर अश्विन का जवाब, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स के बारे में क्या ख्याल है’?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 03:48 pm IST

भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन की इच्छा है कि मशहूर टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’को भी एक बार फिर से शुरू किया जाए।

R . Ashwin- India TV Hindi
R . Ashwin Image Source : GETTY IMAGES

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के फैलने के कारण सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया है. जिसके चलते हाल ही में खेलो के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घर पर भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के चलते किसी न किसी तरह से अपना समय व्यतीत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन की इच्छा है कि मशहूर टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’को भी एक बार फिर से शुरू किया जाए।

इस मामले कि शुरुआत तब हुई जब अश्विन  पत्नी प्रीति नारायण ने एक ट्वीट किया। उन्होंने पूछा, ''मुझे पसंद आने वाली फिल्मों को चलाने के लिए चैनलों को याचिका देना चाहती हूं। लंबे विज्ञापन विराम के साथ 9:30 बजे के स्लॉट में कॉमेडी / मसाला फिल्में हों (क्योंकि घर के काम भी करने होते हैं)। इसके बाद दोपहर 3 बजे के स्लॉट के लिए अच्छी फिल्में जिनमें कोई ब्रेक नहीं हो। ऐसा कैसे किया जा सकता है?

पत्नी के इस ट्वीट पर शानदार जवाब देते हुए अश्विन ने कहा-‘गेम ऑफ थ्रोन्स’को दोबारा शुरू करने के बारे में क्या ख्याल है? 

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आयोजन भी 29 मार्च से होना था, लेकिन इसे भी 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि अब इस लीग के भी संपन्न होने पर कोरोना के काले बादल मंडरा रहे हैं जिसके चलते जल्द ही इस साल के आईपीएल को रद्द किया जा सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।