1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Coronavirus : बंद दरवाजों में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

Coronavirus : बंद दरवाजों में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2020 08:37 am IST,  Updated : Mar 13, 2020 09:24 am IST

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी स्टेडियम पर 15 मार्च को खेला जाना है जबकि आखिरी मुकाबला 20 मार्च को होबार्ट के बेलिरिव ओवल मैदान पर खेला जाना है।

Coronavirus: Australia-New Zealand ODI series to be played in closed doors - India TV Hindi
Coronavirus: Australia-New Zealand ODI series to be played in closed doors  Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। करोना वायरस के प्रकोप के कारण यह मैच भी बंद दरवाजों में यानी बिना दर्शकों की मौजूदगी के होगा। इतना ही नहीं सीरीज के बाकी बचे दो मैच भी फैन्स के बिना ही खेले जाएंगे। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी स्टेडियम पर 15 मार्च को खेला जाना है जबकि आखिरी मुकाबला 20 मार्च को होबार्ट के बेलिरिव ओवल मैदान पर खेला जाना है।

करोना वायरस का यह ग्रहण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज पर भी पड़ा है। सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में बारिश की वजह से धुल जाने के बाद दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ और 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि बाकी दोनों मैच बंद दरवाजों में खेले जाएंगे।

इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से इस महीने शुरू होने वाली रंगा-रंग आईपीएल टी20 लीग पर भी काले बादल मंडराने लगे हैं। कुछ राज्यों की मांग है कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस साल आईपीएल को टाल दिया जाए और साथ ही  भारत सरकार ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए नए वीजा प्रतिबंधों का आदेश दिया है। ऐसे में विदेशी क्रिकेटर्स को भारत में आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

आईपीएल सीजन-13 का पहला मैच 29 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में एक विकल्प यह है कि यह मुकाबला खाली स्टेडियम में हो लेकिन इस पर आखिरी फैसला 14 मार्च को लिया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल