1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना की जंग में एक साथ आए भारत के युवराज और पाकिस्तान के शहीद अफरीदी

कोरोना की जंग में एक साथ आए भारत के युवराज और पाकिस्तान के शहीद अफरीदी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 07:41 pm IST

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ आए हैं।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| कोरोनावायरस के कारण पूरा विश्व इस समय रुका हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी जरूरतमंदों की जितनी मदद कर सकते हैं कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ आए हैं।

युवराज ने ट्वीटर पर लिखा, "यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।"

इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है। युवराज से पहले हरभजन सिंह को भी टैग किया है। अफरीदी ने हाल ही में जरूरतमंदों को खाना और साबुन बांटे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल