1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने बेलूर मठ में दो हजार किलो चावल किया दान

कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने बेलूर मठ में दो हजार किलो चावल किया दान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 06:09 pm IST

सौरव गांगुली बुधवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दान किया।

कोरोना वायरस: सौरव...- India TV Hindi
कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने बेलूर मठ में दो हजार किलो चावल किया दान Image Source : @SGANGULY99

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दान किया।

गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘25 साल के बाद बेलूर मठ आया हूं, जरूरतमंदों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दे रहा हूं।’’ पूर्व भारतीय कप्तान यहां सफेद टी-शर्ट और चेहरे पर काले रंग के मास्क में दिखे। उन्होंने यहां के पुजारियों के साथ गोल्फ कार्ट पर बैठ कर भ्रमण किया।

गांगुली इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये का चावल दान दिया था। भारत में इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 1700 के पार पहुंच गयी है जिसमें से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल