1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने तीन महीने का वेतन और बीसीसीआई पेंशन दी

कोविड-19 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने तीन महीने का वेतन और बीसीसीआई पेंशन दी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 01:46 pm IST

भारत के लिये तीन वनडे खेल चुके शुक्ला बंगाल और पूर्वी क्षेत्र के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। 

Covid-19: Former Indian cricketer Laxmiratan Shukla gave three months salary and BCCI pension- India TV Hindi
Covid-19: Former Indian cricketer Laxmiratan Shukla gave three months salary and BCCI pension Image Source : TWITTER

दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में तीन महीने की विधायक की तनख्वाह और बीसीसीआई की पेंशन देने का फैसला किया है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 735 मामले आ चुके हैं और पश्चिम बंगाल में दस मामले आये हैं जिनमें एक मौत हो चुकी है।

शुक्ला ने कहा,‘‘हम सभी का फर्ज है कि अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें। मैंने तीन महीने की विधायक की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। मुझे बीसीसीआई से पेंशन भी मिलती है। मैंने तीन महीने की पेंशन भी दे दी है।’’

भारत के लिये तीन वनडे खेल चुके शुक्ला बंगाल और पूर्वी क्षेत्र के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल