1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन के दौरान गांगुली ने इस्कॉन की मदद से हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम किया

लॉकडाउन के दौरान गांगुली ने इस्कॉन की मदद से हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 05:13 pm IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है।

लॉकडाउन के दौरान...- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान गांगुली ने इस्कॉन की मदद से हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम किया Image Source : @SGANGULY99

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है। कोलकाता इस्कॉन रोज करीब दस हजार लोगों को भेजन दे रहा था।

मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा ,‘‘ हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे। सौरव दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20000 लोगों को खाना दे रहे हैं।’’

इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20000 किलो चावल दिये थे। दास ने कहा,‘‘मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी है। यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल