1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए घोषित की नेशनल परफॉर्मेस टीम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए घोषित की नेशनल परफॉर्मेस टीम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2019 05:52 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 05:52 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स इस दौरे पर टीम के कोच होंगे जबकि क्रैग होवार्ड टीम के सहायक कोच होंगे। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए घोषित की नेशनल परफॉर्मेस टीम- India TV Hindi
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए घोषित की नेशनल परफॉर्मेस टीम Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को भारत दौरे के लिए नेशनल परफॉर्मेस टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन के निदेशक ग्लैन मैक्ग्राथ के साथ भी काम करेगी। टीम भारत दौरे पर एमआरएफ अकादमी की टीम के साथ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। यह सीरीज 10 से 28 अगस्त के बीच खेली जाएगी। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स इस दौरे पर टीम के कोच होंगे जबकि क्रैग होवार्ड टीम के सहायक कोच होंगे। 

टीम : टॉम एंड्रयूज, ओलीवर डेविस, डैन फॉलिंस, जैक फ्रेसर मैक्गुर्क, कैमरून ग्रीन, रयान हेडले, एरॉन हार्डी, लाचलान हेयरने, जोश इंग्लिश, बेन मैक्डेरमोट, जॉनाथन मेरलो, टॉड मर्फी, जोश फिलिपे और लॉयड पोप। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल