1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के मना करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने इस देश को किया अपने साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए राजी

BCCI के मना करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने इस देश को किया अपने साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए राजी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2018 05:05 pm IST,  Updated : May 08, 2018 05:05 pm IST

सीए के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमें बीसीसीआई से पत्र मिला है जिसमें उन्होंने ऐडिलेड में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया है।"

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

मेलबर्न: बीसीसीआई द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौर पर दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच खेलने की मनाही के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया अगले साल ब्रिस्बेन में श्रीलंका के साथ गाबा मैदान पर दिन-रात का टेस्ट मैच खेलेगा। सीए ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने सोमवार को सीए को पत्र लिखकर इस साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए मना कर दिया था। 

सीए के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमें बीसीसीआई से पत्र मिला है जिसमें उन्होंने ऐडिलेड में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया है।"प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि ऐडिलेड के कुछ प्रशंसक निराश होंगे। हम जानते हैं कि ऐडिलेड टेस्ट कितना मशहूर है।"

उन्होंने कहा, "हम हर ग्रीष्मकाल में एक दिन-रात प्रारुप टेस्ट मैच का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हम जनवरी में गाबा में श्रीलंका के साथ इस प्रारूप में टेस्ट मैच खेलेंगे।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार मेजबान देश मेहमान देश की मंजूरी से दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाता है। भारत ने कहा है कि वह पारंपरिक लाल गेंद से ही मैच खेलेगी। 

भारत उन दो देशों में शामिल हैं जिसने दिन-रात प्रारूप में टेस्ट मैच खेलने के लिए अभी तक अपनी मंजूरी नहीं दी है। भारत के अलावा बांग्लादेश भी इसमें शामिल है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।