1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बैन झेल रहे इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों मिली बड़ी राहत, क्रिकेट मैदान पर जल्दी वापसी का हुआ ऐलान

बैन झेल रहे इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों मिली बड़ी राहत, क्रिकेट मैदान पर जल्दी वापसी का हुआ ऐलान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2018 03:50 pm IST,  Updated : May 08, 2018 03:51 pm IST

स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण बैन लगा हुआ है।

स्टीव स्मिथ, डेविड...- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट

मेलबर्न: गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार वार्नर और बैनक्राफ्ट नार्दन टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं। 

वॉर्नर और बैनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण क्रमश: एक साल और नौ महीने का प्रतिबंध लगा है लेकिन यह क्लब क्रिकेट पर लागू नहीं है। 

नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के प्रमुख जोएल मॉरीसन ने आस्ट्रेलियाई ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी स्थानीय स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह शानदार अवसर होगा कि बैनक्राफ्ट और वार्नर जैसे खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेटरों में अपना अनुभव बांटने के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल