1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को आधिकारिक रूप से किया स्थगित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को आधिकारिक रूप से किया स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 01:05 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच में यह पहला टेस्ट होता जिसे 27 नवंबर से होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरीना में खेला जाना था। 

Cricket Australia, only Test match, Afghanistan- India TV Hindi
Cricket Australia Image Source : TWITTER/@CRICKETAUS

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान पुरूष टीम के खिलाफ इस महीने के अंत में होबार्ट में होने वाला टेस्ट मैच अब स्थगित कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच में यह पहला टेस्ट होता जिसे 27 नवंबर से होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरीना में खेला जाना था। 

सीए को महिला क्रिकेट के तालिबान सरकार के विरोध के कारण इसे स्थगित करने के लिये बाध्य होना पड़ रहा है। सीए ने कहा कि संबंधित शेयरधारकों के साथ सलाह मशविरे के बाद उसने और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मैच को स्थगित करने और इसे बाद में खेलने पर सहमति जता दी है। 

यह भी पढ़ें- IND vs SCO, T20 World Cup Dream-11 : भारत-स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले में ये खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी चमक

सीए ने एक बयान में कहा, ‘‘सीए अफगानिस्तान और पूरी दुनिया में महिला और पुरूषों के खेल को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है। लेकिन मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए सीए को लगा कि इस टेस्ट मैच को बाद के लिये स्थगित करना जरूरी है। ’’ 

यह महज औपचारिकता थी क्योंकि सीए ने पिछले महीने कहा था कि वह ऐसा करेगा क्योंकि तालिबान ने सत्ता में काबिज होने के बाद अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का विरोध किया था।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल