1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2021 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दो सहायक कोच किए नियुक्त

T20 World Cup 2021 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दो सहायक कोच किए नियुक्त

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2021 05:10 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 05:10 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल डी वेनुतो और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जेफ वॉन को सहायक कोच बनाया गया है।

Cricket Australia rope in two new assistant coaches ahead...- India TV Hindi
Cricket Australia rope in two new assistant coaches ahead of T20 World Cup 2021 Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस साल भारत के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद दो सहायक कोच नियुक्त किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल डी वेनुतो और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जेफ वॉन को सहायक कोच बनाया गया है। ये मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की मदद करेंगे जो ग्रीम हिक के बाद से बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

बल्लेबाजी कोच की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के अलावा भारत के खिलाफ अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने संघर्ष किया था।

डी वेनुतो ने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ दोबारा जुड़कर उत्साहित हूं। मैंने पिछले कुछ महीने टीम के साथ बिताए थे और मैं उनके साथ जुड़कर आनंद महसूस करूंगा।"

Tokyo Olympics: चीन ने 14 सदस्यीय बैडमिंटन टीम की घोषणा की

उन्होंने कहा, "सरे काउंटी के मुख्य कोच रहने से मुझे अच्छा अनुभव हुआ है। इसके अलावा मैंने एडिलेड स्ट्राइकर्स, होबर्ट हुरीकेन्स और तासमानिया के साथ भी समय बिताया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल