1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आप हमारा हमेशा मनोरंजन करते रहो... क्रिकेट जगत ने बर्थडे बॉय क्रिस गेल को किया विश

आप हमारा हमेशा मनोरंजन करते रहो... क्रिकेट जगत ने बर्थडे बॉय क्रिस गेल को किया विश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 04:47 pm IST

फिलहाल क्रिस गेल आईपीएल 2021 के लिए यूएई में हैं पंजाब किंग्स के कैंप में हैं। वे आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

cricket fraternity wishes chris gayle on his 42nd bitrhday- India TV Hindi
cricket fraternity wishes chris gayle on his 42nd bitrhday Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। वे टी-20 क्रिकेट के बादशाह कहे जाते हैं। उन्होंने टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा 14261 रन भी बनाए हैं। क्रिस गेल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर दुनियाभर से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है। साथ ही क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनके लिए सोशल मीडिया के जरिए खास ट्वीट्स कर रहे हैं।

फिलहाल वे आईपीएल 2021 के लिए यूएई में हैं पंजाब किंग्स के कैंप में हैं। वे अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाते हैं। मैदान पर अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के अलावा वे मैदान के बाहर अपनी चुलबुले मिजाज के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की फोटो शेयर की और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन लिखा, "यूनिवर्स बॉस, तुम गोट हो। मैदान पर और मैदान के बाहर कल क्रैक करो।"

साथ ही केविन पीटरसन ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पीटर! आप हमारा हमेशा मनोरंजन करते रहो।"

यहां देखिए दिग्गजों द्वारा किए गए गेल के लिए ट्वीट्स-

गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के दिन गेल पंजाब किंग्स के लिए एक्शन में नजर आएंगे। उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। पंजाब किंग्स आईपीएल 2021 के यूएई लेग में अपना पहला मैच खेलेंगे। टीम को गेल से काफी उम्मीदें होंगी।

Happy B'day Chris Gayle: 'यूनिवर्स बॉस' की ये पांच T-20 पारियां क्रिकेट के इतिहास में रहेंगी 'अमर'

फिलहाल टीम ने आईपीएल 2021 में आठ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने तीन जीते हैं। अंकतालिका पर वे फिलहाल सातवें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल