1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ने एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता खो दिया: राष्ट्रपति

क्रिकेट ने एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता खो दिया: राष्ट्रपति

 Written By: IANS
 Published : Sep 21, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 02:25 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने डालमिया को एक 'भारतीय क्रिकेट का दूरदर्शी और प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता' बताया। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "मैं

क्रिकेट ने एक...- India TV Hindi
क्रिकेट ने एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता खो दिया: राष्ट्रपति

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने डालमिया को एक 'भारतीय क्रिकेट का दूरदर्शी और प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता' बताया।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "मैं जगमोहन डालमिया के निधन की खबर से काफी दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी और भारतीय क्रिकट के काफी प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता थे।"

मुखर्जी ने कहा कि डालमिया ने बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर भारत को विश्व कप जिताने में काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाया।

उन्होंने कहा कि डालमिया एक उद्योगपति थे और विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक उद्यमों की स्थापना के साथ-साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनाने में भी उनका योगदान है।

राष्ट्रपति ने कहा, "उनके निधन के साथ ही राष्ट्र ने एक ऐसे व्यक्ति को खोया है, जिसने भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय उद्योग को भी ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। डालमिया को उनके अथक मेहनत और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।"

डालमिया के निधन से क्रिकेट जगत को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है। क्रिकेट जगत ने इसे खेल का सबसे बड़ा नुकसान बताया।

डालमिया का इलाज कर रहे चिकित्सक अनिल मिश्रा ने कहा कि आंतरिक रक्तस्राव के कारण डालमिया का रविवार रात करीब 8.45 बजे निधन हो गया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल