1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के बीच इस द्वीप में खेला गया क्रिकेट मैच

कोरोना महामारी के बीच इस द्वीप में खेला गया क्रिकेट मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 04:26 pm IST

जहां पूरी दुनिया में खेल की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद है तो वहीं शनिवार को वानूआतू में महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया।

Cricket bat and ball- India TV Hindi
Cricket bat and ball Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट विला (वानूआतू)| बीती रात हुई बारिश भी वानूआतू को कोरोना वायरस महामारी के बीच ‘लाइव क्रिकेट मैच’ कराने से नहीं रोक सकी। कोविड-19 महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया में खेल की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद है तो वहीं शनिवार को वानूआतू में महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया। दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह ऊष्णकटिबंधीय द्वीप शायद एकमात्र जगह है जहां इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मेजबानी की गयी।

वानूआतू क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी शेन डेट्ज ने भी इस मैच को देखने के लिये आमंत्रित किया था और वानूआतू क्रिकेट के फेसबुक पर अलग अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। इसमें पुरूषों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच और महिला टी20 फाइनल खेला गया जिसमें मेले बुल्स ने जीत हासिल की। हालांकि बारिश की वजह से सुबह टाएफा ब्लैकबर्ड्स और पॉवर शार्क्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका।

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी के बारे में कोई खबर नहीं

डेट्ज ने शुक्रवार को ऐसोसिएटिड प्रेस से कहा था, ‘‘इस समय दुनिया भर में सिर्फ यही एकमात्र खेल टूर्नामेंट चल रहा है। जो लॉकडाउन में हैं, हम उन सभी को थोड़ा सा क्रिकेट दिखा सकते हैं। ’’ इस मैच के लिये अधिकारियों ने चार कैमरे लगाये थे और कमेंटरी भी की गयी। एक दो मिनट के लिये खेल रूका भी क्योंकि बच्चे मैदान में घुस गये थे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।

वानूआतू में कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर पिछले महीने के अंत में लॉकडाउन हुआ था और फिर यहां छह अप्रैल को भयानक तूफान भी आ गया था। सीमायें बंद करने से वहां कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया। 

ये भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर के 48वें बर्थडे पर रिलीज होगी 'गॉड ऑफ क्रिकेट', मोशन पोस्टर आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल