1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरकार की बदौलत ही देश में क्रिकेट की वापसी संभव : स्टुअर्ट ब्रॉड

सरकार की बदौलत ही देश में क्रिकेट की वापसी संभव : स्टुअर्ट ब्रॉड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2020 03:48 pm IST,  Updated : May 03, 2020 03:48 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी हुई है जिससे खेल संस्थाएं आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। ऐसे में खिलाड़ी जल्द से जल्द खेलों की वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं। 

सरकार की बदौलत ही देश...- India TV Hindi
सरकार की बदौलत ही देश में क्रिकेट की वापसी संभव : स्टुअर्ट ब्रॉड Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी हुई है जिससे खेल संस्थाएं आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। ऐसे में खिलाड़ी जल्द से जल्द खेलों की वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का बयान आया है। स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि देश में क्रिकेट की वापसी में सरकार की बड़ी भूमिका होगी।

डेली मेल ने ब्रॉड के हवाले से कहा, "क्रिकेट पूरी तरह से सरकार द्वारा चलाया जाएगा। अब ऐसा नहीं है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अकेले यह तय करेंगे कि हम कब वापसी करेंगे।" उन्होंने कहा, " सरकार आगे बढ़कर इस पर फैसला करेगी और फिर हम खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मैच के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं। मुझे पता है कि लाइव मैच नहीं देखने पर मुझे कैसा लगता है और लाइव स्पोर्ट्स मुझे कितना आनंद देता है।"

ब्रॉड ने आगे कहा कि उन्हें मेडिकल स्टाफ पर पूरा भरोसा है और इस वजह से वह बिल्कुल नर्वस नहीं हैं। 33 साल के खिलाड़ी ने कहा, " मुझे पता है कि हर कोई इस बारे में बहुत अलग तरह से महसूस करता है। सर्जियो एग्युरो इस बारे में बात करते हैं कि खिलाड़ी कितने नर्वस होंगे। लेकिन, निजी तौर पर मैं नहीं होऊंगा।"

ब्रॉड ने कहा, " मुझे अपनी ईसीबी की चिकित्सा टीम पर पूरा भरोसा है। मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी निक पियर्स को काफी समय से जानता हूं। मुझे उन पर और उनकी टीम पर पूरा विश्वास है कि वह क्रिकेट की भलाई के लिए सही करेंगे।"

(With IANS Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल