1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की मेहमाननवाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका करेगा खास तैयारी

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की मेहमाननवाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका करेगा खास तैयारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2017 12:32 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:49 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को यादगार मेजबानी देने के लिए खास तैयारी कर रहा है क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दक्षिण अफ्रीका में हैं। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में सीरीज खेलनी है और इसी के मद्देनजर अनुष्का भी कोहली के साथ दौरे पर हैं। इस हाईप्रोफाइल कपल के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका खास तैयारी कर रहा है और वो दोनों के इस दौरो को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा है। 

एक बयान में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के सीईओ थबन मोरोए ने कहा, 'हमें कपल (विराट-अनुष्का) की मेजबानी कर खुशी महसूस हो रही है। हमें अब तक दोनों की तरफ से किसी खास तैयारी का कोई संदेश नहीं मिला है। लेकिन हम उनके लिए ये दौरा यादगार बनाने के लिए बेहद खास तैयारी कर रहे हैं।' थबन ने आगे कहा, 'भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हमेशा से रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं और साल 2018 भी दोनों के रिश्ते को और मजबूत करेगा।'

आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का ने हाल ही में 11 दिसंबर को इटली में शादी की है। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया। मुंबई में रिसेप्शन देने के ठीक बाद दोनों दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका में भारत को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत सकी है और इस लिहाज से ये सीरीज टीम इंडिया के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल