1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर चिंतित क्रिकेटर इरफ़ान पठान, कही ये बात

जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर चिंतित क्रिकेटर इरफ़ान पठान, कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 12:58 pm IST

सराय जुलनिया मथुरा रोड पर स्थित इस परिसर में जब हालात ज्यादा गंभीर हो गए तो पुलिस ने परिसर में आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

Irfan Pathan- India TV Hindi
Irfan Pathan Image Source : IANS

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके इरफान पठान ने पुलिस लाठीचार्च में घायल जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर चिता जताई है। ये छात्र नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ रविवार शाम प्रदर्शन कर रहे थे। पठान ने ट्वीट किया, "राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल हमेशा चलता रहेगा, लेकिन मैं और हमारा देश जामिया के छात्रों के लिए चिंतित है।"

सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने जामिया परिसर में प्रवेश किया। सराय जुलनिया मथुरा रोड पर स्थित इस परिसर में जब हालात ज्यादा गंभीर हो गए तो पुलिस ने परिसर में आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डीटीसी बस को जला दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि विश्वविद्यालय परिसर में घुसने की बात को नकारा है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल ने भी कहा है कि विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को मात्र पीछे किया गया और पुलिस ने किसी तरह की फायरिंग नहीं की।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस वालों ने देखा कि उन पर पत्थरबाजी की जा रही है तो उन्होंने ऐसा करने वालों को पहचानने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल