1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट, ये है बड़ी वजह

इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट, ये है बड़ी वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 03:14 pm IST

देश में क्रिकेट के संचालन के लिये गठित अंतरिम बोर्ड को मान्यता देने से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के इनकार के बाद इंग्लैंड का आगामी दौरा खटाई में पड़ गया है।

इंग्लैंड के दक्षिण...- India TV Hindi
इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट, ये है बड़ी वजह Image Source : CSA

जोहानिसबर्ग। देश में क्रिकेट के संचालन के लिये गठित अंतरिम बोर्ड को मान्यता देने से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के इनकार के बाद इंग्लैंड का आगामी दौरा खटाई में पड़ गया है। गुरूवार को सीएसए सदस्यों की परिषद ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

इससे खफा खेल मंत्री नाथी एमथेथवा ने अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मान्यता रद्द करने की धमकी दी। अंतरिम बोर्ड के प्रमुख जज जाक याकूब ने मीडिया से कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड बोर्ड क्या सोच रहा है लेकिन अगर शाम तक परिषद ने कोई उचित फैसला नहीं लिया जो इंग्लैंड टीम शायद दौरे पर नहीं आये।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल