1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई सुपर किंग्स को सूचित किए बगैर इस खिलाड़ी ने लिया आईपीएल से बाहर होने का फैसला, बताई यह वजह

चेन्नई सुपर किंग्स को सूचित किए बगैर इस खिलाड़ी ने लिया आईपीएल से बाहर होने का फैसला, बताई यह वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 02:36 pm IST

विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा,‘‘यॉर्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यह सही फैसला है।’’   

CSK all-rounder David Willey pulls out of IPL 2019 due to personal reasons- India TV Hindi
CSK all-rounder David Willey pulls out of IPL 2019 due to personal reasons   Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के आलराउंडर डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गये हैं। सुपरकिंग्स की तरफ से 2018 में तीन मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब वेबसाइट से कहा,‘‘दुर्भाग्यवश कुछ पारिवारिक कारणों से मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है।’’

 
उन्होंने कहा,‘‘हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और मेरी पत्नी को थोड़ी परेशानी है इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा वह पूरी तरह से ठीक रहे।’’
 
विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा,‘‘यॉर्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यह सही फैसला है।’’ 

इस बीच चेन्नई के एक अधिकारी ने कहा कि विली ने आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया है। तीन बार के चैंपियन चेन्नई को शुरू में ही तब झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गये थे। उनकी जगह पर अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं लिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल