1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवारों को देगी चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल के पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवारों को देगी चेन्नई सुपर किंग्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 04:22 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी।

CSK to donate proceeds from first IPL home game to Pulwama martyrs' families- India TV Hindi
CSK to donate proceeds from first IPL home game to Pulwama martyrs' families   Image Source : AP

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। 

आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा,‘‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे।’’ 

आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरु होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल