1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कटक T20: जब रोहित के हाथ से छूटा बैट और बरसे विराट

कटक T20: जब रोहित के हाथ से छूटा बैट और बरसे विराट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2015 07:56 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 08:27 pm IST

कटक: धर्मशाला T20 मैच में सेंचुरी लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा के लिए दूसरा T20 मैच कुछ अजीब-ओ-ग़रीब रहा। पहले ही ओवर में शिखर धवन के मना करने पर भी रोहित ने रन लेने की

कटक T20: जब रोहित के हाथ...- India TV Hindi
कटक T20: जब रोहित के हाथ से छूटा बैट और बरसे विराट

कटक: धर्मशाला T20 मैच में सेंचुरी लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा के लिए दूसरा T20 मैच कुछ अजीब-ओ-ग़रीब रहा। पहले ही ओवर में शिखर धवन के मना करने पर भी रोहित ने रन लेने की कोशिश की लेकिन बाल बाल बच गए हालंकि बहरादीन का थ्रों उनके हाथ में लगा और वह काफी देर तक दर्द से कराहते रहे।

रोहित की मिसीबतें यहीं ख़त्म नहीं हुई। मैच का दूसरा ओवर फ़ेक रहे स्पिनर इमरान ताहिर की गेंद  अचानक ऐसी उछली की रोहित के हाथ से बल्ला ही छूट गया।

Rohit Sharma

धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली आए और उनके साथ एक ग़फ़लत की वजह से कोहली रन आउट हो गए। कोहली इतने ग़ुस्से में थे कि उन्होंने थर्ड अंपायर के फ़ैसले का इंतज़ार किए बग़ैर पवैलियन का रुख़ कर लिया लेकिन जाने के पहले रोहित को गुस्से से देखा और कुछ कहा भी।

विडंबना ये रही कि खुद रोहित भी कुछ देर बाद 22 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ये ख़बर लिखे जाने तक टीम इंडिया के चार विकेट 58 रन पर गिर चुके थे।

Photo Gallery: कटक में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कूल मूड्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल