1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल में इस सीजन मेल्बर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे स्टेन

बीबीएल में इस सीजन मेल्बर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे स्टेन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 08:32 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 08:32 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस साल होने वाली बिग बैश लीग में मेल्बर्न स्टार्स की ओर से खेलेंगे। स्टेन ने इस साल अगस्त में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

डेल स्टेन- India TV Hindi
डेल स्टेन Image Source : GETTY

मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस साल होने वाली बिग बैश लीग में मेल्बर्न स्टार्स की ओर से खेलेंगे। स्टेन ने इस साल अगस्त में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 लीग में छह मैच खेलेंगे।

क्रिकइंफो के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्टेन को छह मैच खेलने की इजाजत दे दी है, लेकिन तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर वह फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुने जाते हैं तो उनके पास बीबीएल में अधिक मैच खेलने का भी विकल्प है।

स्टेन पहली बार बीबीएल में खेलेंगे। इससे पहले, एबी डिविलियर्स और क्रिस मोरिस इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक 439 विकेट लिए हैं। लगातार चोटिल होने के कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वनडे और टी-20 के लिए वह उपलब्ध हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल