1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ौदा के कोच बन सकते हैं डेव वाटमोर

बड़ौदा के कोच बन सकते हैं डेव वाटमोर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 09:56 pm IST

बीसीए ने बयान में कहा, ‘‘बीसीए के शीर्ष परिषद सदस्यों ने अधिकारियों को डेव वाटमोर के साथ कोचिंग/मेंटोरिंग के पद पर काबिज होने के लिये चर्चा करने को कहा है।’’   

Dav Watmore can become coach of Baroda - India TV Hindi
Dav Watmore can become coach of Baroda  Image Source : GETTY IMAGES

वड़ोदरा। बड़ौदा क्रिकेट संघ ने कहा कि विश्व कप विजेता कोच डेव वाटमोर को टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है जिनके साथ इस पद के लिये चर्चा चल रही है। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने बुधवार को कहा कि वाटमोर के साथ बातचीत चल रही हैं जिन्होंने 1996 में श्रीलंका को उनका पहला विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।

बीसीए ने बयान में कहा, ‘‘बीसीए के शीर्ष परिषद सदस्यों ने अधिकारियों को डेव वाटमोर के साथ कोचिंग/मेंटोरिंग के पद पर काबिज होने के लिये चर्चा करने को कहा है।’’ 

इसके अनुसार,‘‘वाटमोर उन उम्मीदवारों में से एक थे जिन्हें मुख्य कोच और मेंटोर के पद के लिये चुना गया था। संघ अब भी उनकी उपलब्धता और अन्य शर्तों पर चर्चा कर रहा है।’’

बीसीए ने कहा कि कोच की नियुक्ति की घोषणा उनकी उपलब्धता पर स्पष्टता होने और क्रिकेट गतिविधियां फिर से शुरू होने के बाद की जायेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल